ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

WPL के ऑक्शन में मलिका आडवाणी होगी नीलामीकर्ता

WPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सोमवार (13 फरवरी) को मुंबई में होगी। नीलामी में दोपहर 2:30 बजे से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शुरू होगा। इसके लिए BCCI ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए महिला नीलामीकर्ता का चयन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने मुंबई की ही मलिका आडवाणी को इस जिम्मेदारी के लिए चुना है।BCCI द्वारा IPL की नीलामी में तीन पुरुष नीलामीकर्ता की भूमिका निभा चुके हैं। सबसे पहले रिचर्ड मैडली की आवाज नीलामी में गूंजी थी। उनके बाद ह्यूज एडमीड्स को यह जिम्मेदारी मिली। वह पिछले साल फरवरी में हुए नीलामी के दौरान अचानक मंच से गिर गए थे। उनके स्थान पर चारू शर्मा ने नीलामी करवाई थी।

एडमीड्स ने बाद में वापसी की और नीलामी को पूरा किया था।यह पहला अवसर होगा जब BCCI द्वारा आयोजित किसी नीलामी का संचालन कोई महिला करेगी। मलिका आडवाणी मुंबई की रहने वाली हैं। वह मुंबई स्थित कला संग्रहकर्ता सलाहकार और आर्ट इंडिया कंसल्टेंट्स फर्म में पार्टनर के तौर पर काम करती हैं।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने सभी फ्रेंचाइजियों को बताया है कि नीलामी के दौरान हर सेट के समाप्त होने के बाद फ्रेंचाजियों को अपनी योजना की समीक्षा करने के लिए थोड़ा समय दिया जाएगा।

यह समय कितना होगा इसके बारे में नीलामीकर्ता बताएंगे।हर ब्रेक के बाद नीलामी शुरू होने से दो मिनट पहले एक वॉर्निंग घंटी बजेगी। इसके बाद नीलामी फिर से शुरू होगी। हर घंटे के बाद 10 मिनट का एक छोटा ब्रेक लिया जाना है।22 मैचों वाला यह टूर्नामेंट 4 मार्च से 26 मार्च के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। नीलामी में कुल 409 खिलाड़ियों पर बोली सकती है। नीलामी के लिए 1525 महिला क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उनमें से 409 शॉर्ट लिस्ट हुए हैं।

 

Related Articles

Back to top button