ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
महाराष्ट्र

 पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से दो वंदेभारत ट्रेनों को झंडी दिखाई

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से एक साथ दो-दो वंदेभारत ट्रेनों को झंडी दिखाई। पहली ट्रेन सोलापुर और दूसरी साईं नगर शिर्डी के लिए रवाना हुई। शुक्रवार का यह आयोजन पहले के आयोजनों से इसकारण अलग रहा क्‍योंकि अभी तक एक-एक वंदेभारत ट्रेनों का उद्घाटन किया जाता था, लेकिन पहली बार दो वंदेभारत ट्रेनों को एक ही स्‍टेशन लगभग साथ रवाना किया गया। इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव, महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस सहित काफी संख्‍या में राजनीतिज्ञ और रेलवे के अधिकारी उपस्थिति रहे।
प्रधानमंत्री ने मुंबई से सोलापुर जाने वाली पहली ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके कुछ समय बाद साई नगरी शिर्डी जाने वाली दूसरी ट्रेन को रवाना किया।
मुंबई से इन दोनों वंदेभारत ट्रेनों को मिलाकर वंदेभारत ट्रेनों की संख्‍या चार हो गई है। साईं नगर शिर्डी और सोलापुर दोनों स्‍थान धार्मिक दृष्टि से खास हैं। इसकारण यहां रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की संख्‍या खूब होती है। इन्‍हीं यात्रियों को ध्‍यान में रखकर दोनों ट्रेन चलाई गई हैं। पहली ट्रेन पंढरपुर भगवान विट्ठल भगवान की नगरी को रवाना की गई। दूसरी ट्रेन साईं नगरी शिर्डी को रवाना हुई।

Related Articles

Back to top button