ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

जेईई मेन में इंदौर के ईशान जैन को मिले 99.97 परसेंटाइल

इंदौर। इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के पहले चरण के परिणाम घोषित कर दिया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर के ईशान जैन को सबसे ज्यादा 99.97 परसेंटाइल प्राप्त हुए है। ईशान देश के बेहतर आइआइटी से कम्प्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहते हैं। इसी के साथ शहर से 99.93 परसेंटाइल और इसके आसपास कई और विद्यार्थी रहे हैं। परीक्षा के विशेषज्ञ विजित जैन का कहना है कि इस बार जेईई मेन में देश से सबसे ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे। इंदौर से करीब 3500 विद्यार्थियो ने परीक्षा दी थी। पहले चरण के परिणाम आने के बाद अब अप्रैल में होने वाली दूसरे चरण के जेईई मेन के आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। दोनों जेईई के परसेंटाइल में से जिसमे ज्यादा स्कोर विद्यार्थियों का रहेगा उन्हें जेईई एडवांस में शामिल होने का मौका मिलेगा। करीब 2.5 लाख विद्यार्थी एडवांस में बैठेंगे। देर शाम तक इंदौर से और भी बेहतर परसेंटाइल वाले विद्यार्थियों के नाम सामने आ सकते है। अब तक करीब 50 विद्यार्थी 99 परसेंटाइल के आसपास रहे हैं।

यहां देख सकते है परिणाम

जेईई मेन रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर उपलब्ध है। जेईई मेन 2023 के जनवरी सत्र में 100 परसेंटाइल स्कोर करने वाले विद्यार्थियों में कौशल विजयवर्गीय, देशांक प्रताप सिंह, हर्षुल संजय भाई, सोहम दास, दिव्यांश हेमेंद्र शिंदे व कृष गुप्ता विद्यार्थी शामिल हैं। भोपाल से भी एक विधार्थी को 100 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है।

Related Articles

Back to top button