ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

केरल के राज्यपाल ने डीएम को भेंट किया अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह

बहराइच। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों ‘‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2022’’ प्राप्त करने पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चन्द्र को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर राज्यपाल ने लो.नि.वि. निरीक्षण, बहराइच डीएम डाॅ. चन्द्र को सम्मानित किया।

राज्यपाल श्री खान के निरीक्षण भवन पहुॅचने उन्हें बताया गया कि तेरहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति महोदया द्वारा डाॅ. चन्द्र को ‘‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2022’’ प्रदान किया गया है। इसके अलावा गत 04 फरवरी को ‘‘सड़क सुरक्षा माह’’ के अन्तर्गत नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती के उपलक्ष्य में 23 जनवरी 2023 को मानव श्रृंखला के सफल आयोजन हेतु प्रदेश के मंत्री लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद व परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह द्वारा डीएम डाॅ. दिनेश व एसपी प्रशान्त वर्मा को प्रशस्ति प्रदान किया गया है। राज्यपाल श्री खान के जनपद के सर्वोच्च प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी का सम्मान होने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डीएम व एसपी का सम्मान होने से वह स्वयं गौरावान्ति महसूस कर रहे हैं। श्री खान ने कहा कि प्रत्येक स्तर पर अच्छे कार्य का सम्मान होना चाहिए इससे दूसरे अधिकारियों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास दोनों अधिकारी भविष्य में और बेहतर कार्य कर जिले का नाम देश व प्रदेश में रोशन करेंगे।

Related Articles

Back to top button