ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

शिवालिका-अभिषेक जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में

बी-टाउन में इन दिनों शादी की सीजन चल रहा है। एक ओर जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी कल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, तो अब ‘दृश्यम 2’ के निर्देशक अभिषेक पाठक जल्द ही अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। अभिषेक और शिवालिका गोवा में 9 फरवरी को शादी करने वाले हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अभिषेक के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा कर शादी का हिंट दिया है।दरअसल, शिवालिका ओबेरॉय ने इंस्टाग्राम पर अभिषेक के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए संकेत दिया है कि दोनों प्यार के महीने फरवरी में शादी करने जा रहे हैं।

अभिनेत्री ने तस्वीरों दो तस्वीरें साझा की हैं, एक में अभिषेक उनका हाथ पकड़कर उन्हें देख रहे हैं, तो दूसरी में बीच पर दोनों के पैर दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘सितारों से भरा आकाश, स्टारफिश से भरा तट और वह मुझे देख रहा है। हैलो फरवरी।’
अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। अभिषेक ने शिवालिका को तुर्की में शादी के लिए प्रपोज किया था और इसके बाद 24 जुलाई को शिवालिका के जन्मदिन के दिन दोनों ने सगाई की थी। 24 सितंबर को शिवालिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है और सोशल मीडिया पर भी वह अक्सर साथ में तस्वीरें साझा करते हैं।

Related Articles

Back to top button