ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

विजय की फिल्म ‘थलपति 67’ में संजय दत्त की धमाकेदार एंट्री…

फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 से कन्नड़ सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाने वाले संजय दत्त जल्द ही तमिल फिल्मों में अपनी एक्टिंग की पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। संजय दत्त विजय के साथ ‘थलपति 67’ में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने इस फिल्म से संजय दत्त का लुक भी फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें अभिनेता का कोट भी है। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए सेवन स्क्रीन स्टूडियो ने कैप्शन में लिखा, ”हम संजय दत्त सर का तमिल  सिनेमा में स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वह थलपति 67 का हिस्सा हैं।”

थलपति 67 का हिस्सा बनने पर संजय दत्त भी काफी ज्यादा खुश हैं। फिल्म के मेकर्स द्वारा उनका एक बयान भी शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है, जब मैंने थलपति 67 का वन लाइनर सुना, उसी समय मैंने तय कर लिया था कि मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनना है। इस सफर की शुरुआत करते हुए मैं काफी रोमांचित हूं।

रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो फिल्म के लिए संजय दत्त को 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। फिल्म के नाम का अभी आधिकारिक रूप से एलान नहीं किया गया है, जिसकी वजह से इसे थलपति 67 के नाम से पुकारा जा रहा है। यह एक एक्शन थ्रिलर होगी जिसके निर्देशन की कमान लोकेश कनगराज के हाथ में हैं। लोकेश इससे पहले विक्रम जैसी सुपरहिट फिल्म को डायरेक्ट कर चुके हैं। विजय और संजय के अलावा फिल्म में तृषा, प्रिया आनंद, गौतम मेनन, अर्जुन सरजा, और मंसूर अली खान भी नजर आने वाले हैं।

 

Related Articles

Back to top button