ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. सत्यनारायण श्रीवास्तव की पुण्य-तिथि पर किया पौध-रोपण

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार रहे स्व.  सत्यनारायण श्रीवास्तव की स्मृति में 42 वीं पुण्य-तिथि पर पौधा लगाया। एक फरवरी को मुख्यमंत्री  चौहान ने पीपल, खिरनी और सप्तपर्णी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री  चौहान ने स्व.  श्रीवास्तव का स्मरण किया। पौध-रोपण में स्व. श्री सत्यनारायण श्रीवास्तव के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार  मलय श्रीवास्तव,  कल्पना श्रीवास्तव,  उदय श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव,  वीथिका श्रीवास्तव व अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

राजधानी के वरिष्ठ मीडियाकर्मी  विवेक पटैया ने अपने जन्म-दिवस पर मुख्यमंत्री  चौहान के साथ पौध-रोपण किया। पौध-रोपण में  सुधीर दंडोतिया, श्रीधाम सरकार,  महेंद्र ठाकुर एवं मोहित भी सम्मिलित हुए।

सामाजिक संस्था चित्रांश ग्रुप के 20 वर्ष पूर्ण होने पर ग्रुप के सदस्यों ने मुख्यमंत्री  चौहान के साथ पौध-रोपण किया। उनके साथ ग्रुप के  कुणाल श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, जितेन्द्र श्रीवास्तव ने पौधे लगाएं। इस मौके पर दिलीप जाट, विनोद कुशवाहा, अभिषेक भटनागर भी साथ थे।

इंडिया टुडे मीडिया समूह के आज तक न्यूज़ चैनल के जनरल मैनेजर  विनय शर्मा ने अपने जन्म-दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  चौहान के साथ पौधे लगाए। उनकी पत्नी  रेखा शर्मा तथा पुत्र किंशुक व सिद्धार्थ भी साथ थे। पौध-रोपण में  दीपक बैरागी, दुर्गेश चिलोरिया, योगेंद्र सिंह, संदीप रघुवंशी, नवीन यादव,  शिल्पा पवार व आराध्या भी सम्मिलित हुई।

Related Articles

Back to top button