ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

कॉमेडियन कपिल शर्मा गुरु रंधावा के साथ एक म्यूजिक एल्बम में नजर आएंगे

कपिल शर्मा गुरु रंधावा के साथ एक म्यूजिक एल्बम में काम कर रहे हैं। उनके गाने के बोल ‘अलोन’ होंगे। इस बात की जानकारी दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। वहीं, उन्हें कई लोगों ने बधाई भी दी है। कपिल शर्मा कॉमेडियन होने के साथ-साथ अभिनेता भी हैं। अब वह सिंगिंग डेब्यू करने जा रहे हैं।

कपिल शर्मा के अलावा गाने में गुरु रंधावा की भी आवाज होगी

कपिल शर्मा ने रविवार शाम को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी है। इस गाने में उनके अलावा गुरु रंधावा की भी आवाज होगी। दोनों ने कोलैबोरेशन की घोषणा की है। उन्होंने अपने गाने का नया पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में कपिल ने ब्राउन कोट और ब्लैक टी शर्ट पहन रखी है। वहीं, उन्होंने डार्क सनग्लासेस लगा रखा है।

गुरु रंधावा और कपिल शर्मा का गाना 9 फरवरी को रिलीज होगा

गुरु रंधावा ने ब्लैक स्वेटर, मैचिंग कोट पहन रखा हैं। उन्होंने भी डार्क सनग्लासेस लगा रखा है। यह गाना 9 फरवरी को रिलीज होगा। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘हम आप लोगों के साथ अलोन की घोषणा करने को लेकर उत्साहित है। मैं इसे दुनिया को सुनाने को लेकर उत्सुक हूं। कपिल शर्मा पाजी का डेब्यू सॉन्ग होगा। यह गाना 9 फरवरी को रिलीज होगा।’ इसके अलावा उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है। इस पर मीका सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, ‘क्या बात है 2 रॉक स्टार एक फ्रेम में।’

गुरु रंधावा ने शहनाज गिल के साथ भी एक गाना किया था

इसके पहले हाल ही में गुरु रंधावा ने शहनाज गिल के साथ एक गाना किया था। गाने के बोल ‘मून राइज’ था। इस गाने का ऑडियो वर्जन पिछले वर्ष रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। हाल ही में गाने का म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया था। गुरु रंधावा जल्द अनुपम खेर और के साथ फिल्म में एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। वह फिल्म कुछ खट्टा हो जाए में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button