ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मुख्य समाचार

मुरैना। अंकित शुक्ला ने मुरैना व प्रदेश का बढ़ाया मान।

मुरैना अंकित शुक्ला ने भारत मे दूसरा स्थान प्राप्त किया गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली कैंट में सेना की ओर से कराई गई घोडा सवारी जंपिग प्रतियोगिता में लड़के वर्ग में एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर अंकित शुक्ला को सर्वश्रेष्ठ राइडर ट्रॉफी का विजेता घोषित किया गया एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने अंकित शुक्ला कि सहारना करते हुए कहा कि एनसीसी के पास युवाओं में खेल भावना के अलावा साहस, दृढ़ता और अनुशासन के गुणों को विकसित करने को लेकर अपने कैडेटों को प्रशिक्षित करने के लिए गणतंत्र दिवस समारोह कैंप में पूरे भारत से एनसीसी कैडेट के 17 डायरेक्ट्रेट में से चयनित आर्मी विंग के बेस्ट कैडेट अंकित शुक्ला ने बताया कि एनसीसी कैडेट का तीन श्रेणियों में चयन होता है एक राजपथ पर परेड करते हैं दूसरी में भारत से चयनित बेस्ट कैडेट की प्रतियोगिता कराई जाती है तीसरी में 28 जनवरी को प्रधानमंत्री रैली परेड में भाग लेते हैं अंकित का चयन इन तीनों श्रेणियों में हुआ था अंकित शुक्ला उत्तर प्रदेश से एकलौते कैडेट हैं इसे राज्य के राज्यपाल मेडल से भी नवाजा जाएगा मनोज शुक्ला का बेटा अंकित शुक्ला लखनऊ विश्वविद्यालय B.A सेकंड ईयर का छात्र है घोड़ा सवारी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है जिसमें जनपद नहीं बल्कि पूरे देश प्रदेश में गर्व कि लहर है कि ऐसे होनहार लड़के हमारे देश में है तो हमारे देश का नाम रोशन होता रहेगा आगे बढ़ता रहेगा ऐसे वीर सपूतों को सलाम है अंकित शुक्ला ने बताया कि हम रहे ना रहे हमारा देश सर्वश्रेष्ठ में से एक ही गिना जाए अपने को मिटा दूंगा देश नहीं झुकने दूंगा अंकित शुक्ला ने पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए बड़ी कठिनाइयों से गुजरते हुए घोड़ा सवारी जंपिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमें भारत में दूसरा स्थान प्राप्त किया है जिसके बाद प्रदेश देशभर में खुशियों की लहर है और अंकित शुक्ला ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से इस स्थान पर पहुंचे हैं यह हम सब की मेहनत है जो इस स्थान तक हमें पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button