ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

खेलकूद प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने दिखाया दम, शिक्षक बोले- दया नहीं मदद करें

औरैया: विश्व विकलांग दिवस पर समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नगर पालिका इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप कुमार ने फीता काटकर किया। जिला समन्यवक समेकित शिक्षा विनीता दीक्षित व एसआरजी सुभाष रंजन द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता, नींबू चम्मच दौड़, चित्रकला प्रतियोगिता, सुलेख, नृत्य, गायन व वादन, दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समेकित शिक्षा की ओर से जिला समन्वयक विनीता दीक्षित की देखरेख में कराई गई इस प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से दिव्यांग बच्चों के अंदर की प्रतिभा उजागर होती है और उनके अंदर आत्मविश्वास की भावना भी जाग्रत होती है। इस मौके पर एसआरजी सुभाष रंजन द्विवेदी ने कहा कि दिव्यांगों को दया की नहीं सहयोग की जरूरत होती है।नींबू-चम्मच दौड़ में रिया प्रथमनींबू-चम्मच दौड़ में रिया प्रथम, रिद्धि द्वितीय तथा आशिमा ने तृतीय स्थान, 100 मीटर दौड़ में सचिन प्रथम, यश द्वितीय व नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं रंगोली में गौरी प्रथम, आशिया द्वितीय,अनामिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, सुलेख में साक्षी प्रथम, पलख द्वितीय व साफिया ने तृतीय स्थान तथा गायन में श्याम जी प्रथम, अवनीश द्वितीय व अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।दिव्यवादन में श्याम रहे फर्स्टवादन में श्याम प्रथम, मोहित द्वितीय, विकास तृतीय स्थान पर व कुर्सी दौड़ में रिया प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय व सिद्धि तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर कुलदीप, शिशुपाल, हरिकृष्ण गुप्ता, नरेंद्र, राजू, प्रदीप, विनीत, सीमा आदि स्पेशल टीचर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button