ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पति घर पहुंचा तो फांसी के फंदे पर लटकती मिली पत्नी

सिवनी।  काम पर गया पति जब घर लौटा तो अपनी पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका पाया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक महिला के शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां पीएम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। मृतक महिला के शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली टीआई ने बताया है कि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने किन कारणों से खुदकुशी की है। कोतवाली टीआई महादेव नागोतिया ने बताया है कि भोपाल निवासी कल्पेश पुत्र बलराम सिंह राजपूत की पत्नी स्वाति राजपूत (24) ने बुधवार को गंगानगर छिंदवाड़ा रोड स्थित किराए के मकान पर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।टैक्सकाम रेल एंड इंजीनियर लिमिटेड कंपनी में काम करने वाले कल्पेश राजपूत पिछले चार सालों से सिवनी रेलवे स्टेशन ब्राडगेज का काम देख रहे थे। वह छिंदवाड़ा रोड क्षेत्र में किराए से रह रहे थे। घर पर पति-पत्नी के अलावा कोई नहीं रहता था। बुधवार को सुबह पति कल्पेश सिवनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से वह नैनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। शाम को वे सिवनी रेलवे स्टेशन वापस लौटे। इसी बीच उनकी सास ने फोन कर बताया कि स्वाति फोन नहीं उठा रही है। इस पर कल्पेश ने पत्नी को फोन लगाया, लेकिन पत्नी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद कल्पेश तत्काल घर पहुंचे। घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने इसकी सूचना अपने स्वजनों को दी। इसी बीच वह किसी तरह मकान की खिड़की से अंदर पहुंचे जहां पत्नी फांसी के फंदे पर लटकती पाई। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची व पंचनामा तैयार किया गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के दिन बुधवार को स्वाति ने सुबह अपनी मां माल्थोन सागर निवासी रामसुंदरी राजपूत व चचेरी बहन से भी फोन से बात की थी। इनके बीच क्या बातचीत हुई यह तो पता नहीं चल पाया है। कोतवाली टीआई महादेव नागोतिया ने बताया है कि मृतक महिला के स्वजनों ने अब तक दहेज प्रताड़ना या कोई अन्य आरोपों की शिकायत नहीं की है। इस मामले में जांच कर संबंधितों से पूछताछ की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button