ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र को चीनी निर्यात कोटा जल्द बढ़ाने का दिया आश्वासन

महाराष्ट्र में संकट से जूझ रहे चीनी उद्योग की मदद के लिए केंद्र जल्द ही चीनी निर्यात का कोटा बढ़ाने की अनुमति देगा। यह भरोसा केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को प्रदेश के नेताओं को दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके डिप्टी देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शाह से मुलाकात कर उद्योग से जुड़ी शिकायतों के निवारण की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल में चीनी उद्योग से जुड़े लोग शामिल थे।

बैठक के बाद फडणवीस ने कहा, सहकारिता मंत्री ने चीनी के निर्यात के लिए कोटा बढ़ाने, कार्यशील पूंजी, मार्जिन मनी, ऋण पुनर्गठन और इथेनॉल परियोजनाओं की स्थापना के लिए धन उपलब्ध कराने में कठिनाई पर उनकी शिकायतों के समाधान का आश्वासन दिया है। एक सप्ताह में हमारे पक्ष में फैसला हो सकता है। भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा, चीनी के लिए निर्यात कोटा 60 लाख टन तय किया गया था। इसे कम से कम 20 लाख टन तक बढ़ाने की जरूरत है।

इसके लिए निर्यात कोटा बढ़ाने पर जल्द निर्णय लेना होगा, क्योंकि अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्राजील की चीनी उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद चीनी की कीमतों में नरमी आने की संभावना है। बैठक में भाजपा नेता रावदाहेब पाटिल दवे, पंकजा मुंडे, राधाकृष्ण विखे पाटिल, हर्षवर्धन पाटिल और धनंजय महादिक सहित अन्य ने भाग लिया। बैठक में ठाकरे गुट की शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा के सदस्य गैर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button