ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

अमेरिका में कम नहीं हो रही गोलीबारी की हिंसा

शिकागो में एक डकैती के दौरान गोली लगने से 23 वर्षीय एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। घटना साउथ साइड के प्रिंसटन पार्क की है, जहां 22 जनवरी की रात हथियारबंद डकैती के दौरान देवशीष नंदेपु को गोली मार दी। शिकागो पुलिस ने 23 जनवरी की सुबह इसकी जानकारी दी।एबीसी7 आईविटनेस न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि ओक लॉन के क्राइस्ट मेडिकल सेंटर में 23 जनवरी की सुबह 4 बजे नंदेपू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देवशीष नंदेपु को बगल में चोट लगी थी।

उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नंदेपू और 22 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति 22 जनवरी की शाम करीब 6.55 बजे एक पार्किंग स्थल पर खड़े थे, तभी एक वाहन उनके पास आकर रुकी और बंदूक की नोंक पर कीमती सामान मांगने लगे। बता दें कि वाहन में दो लोग सवार थे। लूटपाट के विरोध में डकैतों ने नंदेपु और उसके दोस्त पर गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि एक को सीने में चोट लगी थी और उसे यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button