ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर में उपयंत्री को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

बुरहानपुर ।   लोकायुक्त पुलिस ने जनपद पंचायत बुरहानपुर के उपयंत्री किशोर तायड़े को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम करीब चार बजे किशोर ने जनपद पंचायत परिसर में जैसे ही शिकायतकर्ता भीमनाथ इंगले से तीन हजार रुपये लिए, लोकायुक्त ने उपयंत्री को दबोच लिया। इसके बाद उसे सर्किट हाउस ले जाया गया। जहां लोकायुक्त पुलिस की टीम ने कागजी कार्रवाई के बाद उपयंत्री को जमानत पर रिहा कर दिया। लोकायुक्त टीआई राजेश बोहरिया ने बताया कि अमृत सरोवर का काम करने वाले ठेकेदार भीमनाथ इंगले ने ग्राम पंचायत पातोंडा में काम करने वाले मजदूरों के नाम मस्टर पर चढ़ाने और भुगतान करने के लिए उपयंत्री किशोर तायड़े से संपर्क किया था। जिस पर उपयंत्री ने इसके बदले रुपयों की मांग की थी। बातचीत के बाद सौदा तीन हजार रुपये में तय हुआ था। सोमवार को यह राशि उपयंत्री को दी जानी थी। इससे पहले रविवार को ठेकेदार भीमनाथ ने इसकी शिकायत लोकायुक्त एसपी इंदौर से कर दी। जांच पड़ताल के बाद लोकायुक्त एसपी ने टीआई राजेश बोहरिया के नेतृत्व में टीआई सुनील उइके, प्रधान आरक्षक पवन पटोरिया, विजय सेलार की टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजा था। टीम ने उपयंत्री किशोर को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।

 

Related Articles

Back to top button