ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

लखनऊ । हिदू महासभा शिकायत पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ केस दर्ज राम चरित मानस पर दिया था आपत्तिजनक बयान।

लखनऊ। हिंदू महासभा की शिकायत पर लखनऊ में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ केस दर्ज हो गया है. हिंदू महासभा ने मौर्या की गिरफ्तारी लिए पुलिस से मांग की है. लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में हिंदू महासभा के शिशिर चतुर्वेदी ने शिकायत दी है.उनके साथ कोतवाली पहुंचे सैंकड़ों की तादात में महासभा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया है. वहीं गिरफ्तारी नहीं होने पर शाम चार बजे प्रदर्शन का ऐलान किया है. शिशिर चतुर्वेदी ने पुलिस को दिए शिकायत में हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया. कहा कि स्वामी प्रसाद अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस तरह का अर्नगल प्रलाप कर रहे हैं. उनकी इस टिप्पणी को हिंदू समाज कभी माफ नहीं करेंगे. उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि स्वामी प्रसाद की मानसिक हालत खराब हो चुकी है. उन्हें तत्काल किसी संरक्षण गृह में डाल देना चाहिए. वहीं उनके इस कुत्सित बयान को लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. Ads by यह भी पढ़ें | 22 जनवरी की 10 बड़ी खबरें अखिलेश यादव से की कार्रवाई की मांग हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी स्वामी प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. कहा कि एक बार सपा का हिंदू विरोध देश ने देखा है, लेकिन अब सपा को इस तरह की हरकतों से बाज आना चाहिए. हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की. अर्पणा यादव ने किया था विरोध इससये पहले स्वामी प्रसाद के श्रीराम चरित मानस पर टिप्पणी को लेकर सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहु अपर्णा यादव ने टिप्पणी की थी. रविवार को बुलंदशहर पहुंची अपर्णा ने स्वामी प्रसाद के बयान का उल्लेख करते हुए उन्हें घटिया मानसिकता और नीची सोच वाला व्यक्ति बताया. साथ ही कहा था कि स्वामी प्रसाद पगला गए हैं और उन्हें लगातार पागलपन के दौरे पड़ रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button