ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

केरल में ट्रक और कार की टक्कर में 5 युवकों की मौत।

केरल में अलाप्पुझा जिले के अंबालाप्पुझा के पास एक ट्रक और कार की टक्कर में 5 युवकों की मौत हो गई. अंबालाप्पुझा पुलिस ने बताया कि ट्रक और कार की भीषण टक्कर के बाद 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 की अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि ये सड़क हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात करीब 1:30 बजे हुआ. सड़क हादसे का शिकार होने वालों की पहचान प्रसाद, शिजू, अमल, सचिन और सुमोद के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार इन लोगों की कार तिरुवनंतपुरम की ओर जा रही थी, तभी आंध्र प्रदेश से अलप्पुझा जा रहे चावल से लदे एक ट्रक से उनकी टक्कर हो गई. अंबालाप्पुझा पुलिस के अनुसार कार में सवार पांच लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. कुछ खबरों में ये भी कहा गया है कि हादसे के शिकार हुए सभी युवक तिरुवनंतपुरम में इसरो की कैंटीन में काम करते थे. पुलिस के अनुसार मरने वालों में से चार तिरुवनंतपुरम के मूल निवासी थे जबकि एक कोल्लम का रहने वाला था. मृतकों के शवों को अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है. ट्रक के ड्राइवर और उसके सहायक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button