ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

सनातन धर्म के खिलाफ काम करते हैं धीरेंद्र शास्त्री: महामंडलेश्वर दविंदर स्वामी

मुरैना: बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों मीडिया की फ्लैश न्यूज बने हुए हैं। धीरेंद्र शास्त्री (dheerendra shastri) लगातार हिंदुत्व को लेकर अपना पक्ष रख रहे हैं। उनके बयानों पर एक पक्ष समर्थन करता दिखा रहा है तो वही दूसरा पक्ष विरोध में है। मुरैना पहुंची हरियाणा की महामंडलेश्वर साध्वी शालू महाराज (Mahamandaleshwar Sadhvi Shalu Maharaj) ने पं. धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बयान दिया है। साध्वी शालू महाराज (Sadhvi Shalu Maharaj) ने कहा कि अगर बागेश्वर धाम के पुजारी बिना पैसे और रिश्वत के बिना लोगों का भला कर रहे हैं, उनके चमत्कार से लोगों को फायदा मिल रहा है, तो इस पर आपत्ति नहीं करना चाहिए।

चोला बदल रहे हैं कुछ लोग

इसके साथ ही उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि बागेश्वर धाम के पुजारियों को मर्यादा में रहकर सब काम करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अब उनको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि एक पार्टी हिंदुत्व का समर्थन कर रही है, तो दूसरी पार्टी समय-समय पर चोला बदल रही है। इस पार्टी के नेता मंदिर-मस्जिद (Temple-mosque) के ऊपर जाकर समय के अनुसार अपना चोला बदल रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री का काम सनातन धर्म के खिलाफ 

दूसरे ओर महामंडलेश्वर दविंदर स्वामी (Mahamandaleshwar Davinder Swami), बागेश्वर धाम के पुजारी धीरेंद्र शास्त्री (dheerendra shastri) के विरोध में है। उन्होंने कहा है कि सनातन धर्म कहीं नहीं लिखा है कि आप सरेआम किसी की बेइज्जती करो, किसी का पर्चा बनाओ, यह सनातन धर्म (hindu region) की पूरी तरह खिलाफ है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) की तारीफ करते हुए कहा कि इस समय भारत खूब तरक्की कर रहा है और आगामी समय में भी हमारा देश सक्षम और पूरे विश्व में सबसे अधिक प्रबल बनेगा

Related Articles

Back to top button