ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने वन टांगिया में जरूरत मंदो को कंबल का किया वितरण

महाराजगंज 20 जनवरी। गुरुवार को देर शाम विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने हथियाहवा और बलुआहिया वन टांगिया में 150 जरूरत मंदो के बीच कम्बल का वितरण किया।इस कड़के की ठंड में कम्बल प्राप्त करने के बाद गरीब जरूरत मंदो के चेहरे खिले हुए दिख रहे थे विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा की गरीब किसी भी जात अथवा संप्रदाय के हो भाजपा सरकार हर समय उनके दुःख में सहभागी बनने के लिए प्रयासशील रहती है।विधायक ने कहा की गरीब किसी भी जात अथवा संप्रदाय के हो भाजपा सरकार हर समय उनके दुःख में सहभागी बनने के लिए प्रयत्नशील रहती है।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले। कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे। उन्हों ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि चहुंओर विकास कार्य तेजी से कराया जाय। ताकि लोगों को रोजगार के लिए अन्यत्र न जाना पड़े। शासन द्वारा गरीब, विधवा, विकलांगों के लिए ठंड से राहत के लिए कम्बल वितरण किए जा रहे हैं।इस अवसर पर संजीव शुक्ला, अशोक विश्वकर्मा, प्रधान रमेश साहनी, वीरेंद्र राव, राकेश गौड़, सभासद प्रदीप गौड़, सिनोद कुमार, भारतेंदु मणि त्रिपाठी,लेखपाल अशोक त्रिपाठी के अलावा तमाम वन टांगिया के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button