ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

सिद्धार्थनगर में साइबर सेल ने वापस दिलाए 65 हजार रुपये

सिद्धार्थनगर के एसबीआई बैंक का सीएसपी दिलाने के नाम पर पीड़ित के खाते से 65200 रुपये का फ्रॉड हो गया। पीड़ित ने इसकी सूचना साइबर सेल को दी। साइबर सेल ने सम्पूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करायी है।

एसपी अमित कुमार आनन्द द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के आदेश के क्रम में एएसपी सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण प्रभारी साइबर सेल सुभाष यादव व टीम ने विकाश चन्द्र जायसवाल के खाते से कटे 65200 रुपए वापस कराये।

अब तक कुल 2621138 रुपए कराये जा चुके हैं वापस

पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके एसबीआ बैंक का सीएसपी दिलाने के नाम पर 65200 रुपया का फ्रॉड कर अपने खाते में जमा करा लिया गया था। जैसे ही पता चला कि मेरे साथ फ्रॉड हो गया है ताे इसकी सूचना साइबर सेल को दी। साइबर सेल सिद्धार्थनगर की टीम द्वारा 1 जनवरी 2022 से अब तक कुल 2621138 रुपए पीड़ितों के खातों में वापस कराये जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button