ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ओएफके में पायलेट प्रेस मशीन में धमाका, एफ-2 सेक्शन की बिल्डिंग 967 की घटना

जबलपुर। आर्डनेंंस फैक्ट्री खमरिया में बुधवार की सुबह फिर धमाका हुआ। निर्माणी के एफ-2 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 967 में हुए हादसे में सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। ओएफके प्रबंधन ने घटना की पुष्टि की है। हादसे के दौरान पायलेट प्रेस मशीन पर काम चल रहा था। यह हाल में तैयार कराया गया है और यहां मशीन भी नई लगवाई गई है। इसी में काम के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। जिससे मशीन के ऊपरी हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जबकि बिल्डंग को भी खासा नुकसान पहुंचा। इसे सौभाग्य ही कहा जाएगा कि इस घटना में किसी भी श्रमिक को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा। बताया जाता है कि जैसे ही यह धमाका हुआ इसकी आवाज सुनकर निर्माणी में भगदड़ मच गई। सायरन की आवाज सुनकर सभी लोग तत्काल घटनास्थल की ओर भागे। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। यह घटना क्यों हुई- फिलहाल इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।

निर्माणी प्रबंधन की बात

इस मामले में निर्माणी के प्रशासनिक अधिकारी एवं पीआरओ एनडी तिवारी ने जारी जानकारी में बताया कि सुबह 11 बजे फायर हुआ, जिसे फायर बिग्रेड एवं इलेक्ट्रिकल के कर्मचारियों ने त्वरित प्रयास कर काबू में कर लिया। घटना में किसी भी प्रकार की जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button