ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
महाराष्ट्र

 मुंबई में बदमाश ने की नाबालिग से छेड़छाड़, बचाने गए पिता की पीट-पीटकर हत्या, दो भाई घायल

मुंबई में भी बेटियां अब सुरक्षित नहीं हैं। पूर्वी उपनगरजहां एक नाबालिग लड़की के उत्पीड़न को लेकर दो समूहों के बीच 14 दिसंबर को हुई लड़ाई में  में एक 49 वर्षीय व्यक्ति और उसके दो बेटों को गंभीर चोटें आईं। सोमवार को इलाज के दौरान पिता ने दम तोड़ दिया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने कथित तौर पर मृतक की नाबालिग बेटी को सरेआम परेशान किया और भद्दी टिप्पणियां कीं।

जानें क्या है मामला?
दरअसल, लड़की जब किसी काम से बाहर जा रही थी उसी समय कुछ बदमाश उसे छेड़ने लगे। इसके बाद लड़की ने पिता और भाई  को कॉल करके बुलाया वहीं बदमाशों ने भी अपने कुछ साथियों को बुला लिया। फिर दोनों समूह के बीच झगड़ा बढ़ गया। इसके बाद  पीड़िता के पिता और उसके बेटों पर लोहे की छड़ों और धारदार हथियारों से हमला किया गया जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां 49 वर्षीय पिता की सोमवार रात मौत हो गई। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था जिसे बाद में हत्या के मामले में बदल दिया गया था।

आरोपियों पर  पॉक्सो अधिनियम की धाराओं सहित अन्य के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने व्यक्ति और उसके बेटों पर हमला करने में कथित रूप से शामिल 15 आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में पुलिस ने आरोपी द्वारा दर्ज कराई गई क्रॉस शिकायत भी दर्ज की। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दूसरी प्राथमिकी में, दो गर्भवती महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, जिन्होंने कथित तौर पर दूसरे समूह पर हमला किया था। दोनों पक्षों की ओर से कुल 24 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button