ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
विदेश

दुल्हन ने अपनी शादी में अपने पूर्व प्रेमियों को बुलाया उनके लिए खाने की स्पेशल टेबल भी लगवाई गई

बीजिंग। एक दुल्हन ने अपनी शादी में पूर्व-प्रेमियों को भी बुलाया। इतनी ही नहीं पूरे फंक्शन में उनका खास ख्याल रखा गया। 5 पूर्व प्रेमियों के लिए खाने के लिए स्पेशल टेबल भी लगवाई गई। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। यूजर्स अब इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मामला चीन के हुबेई प्रांत का है। रिपोर्ट के मुताबिक ये शादी 8 जनवरी को हुई थी जिसकी तस्वीरें चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में खाने की टेबल पर पांच पुरुषों को बैठे हुए दिखाया गया है। दावा किया गया कि ये पांचों पुरुष दुल्हन के पूर्व प्रेमी हैं जिन्हें शादी में विशेष तौर पर बुलाया गया था।

उन पांचों के आगे नेम प्लेट रखी हुई थी जिस पर टेबल ऑफ एक्स-बॉयफ्रेंड लिखा था। वे शांतिपूर्वक एक साथ बैठे थे लेकिन थोड़े असहज लग रहे थे। टेबल पर उनके साथ दो महिलाएं भी बैठी थीं। तस्वीरों को देखकर यूजर्स ने इस अब तक का सबसे अजीब भोज करार दिया है। एक यूजर ने लिखा अपनी शादी के भोज में पूर्व-प्रेमियों को आमंत्रित करना हिम्मत का काम है। इससे रिश्ते बिगड़ भी सकते थे। दूसरे यूजर ने कहा दुल्हन आखिर साबित क्या करना चाहती थी। एक अन्य यूजर ने सवालिया लहजे में पूछा दूल्हे का क्या रिएक्शन रहा होगा?

Related Articles

Back to top button