ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

बाह। गोकशी में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, सभी को भेजा जेल।

बाह। जैतपुर पुलिस ने गोकशी एवं मांस की तस्करी का भांडाफोड किया है। रैपुरा दीक्षित गांव में वध के लिए शिकोहाबाद से पहलवान को बुलाया जाता था। वध के बाद मांस की तस्करी होती थी। शुक्रवार को जैतपुर पुलिस ने रैपुरा दीक्षित गांव के होशियार खां के घर पर दविश दी तो बछडे के मांस को खरीदे बेचे जाने की बातें होती हुई मिली। पुलिस घर में दाखिल हुई तो करीब 20 किग्रा बछडे का मांस, 2 छुरा, 1 कुल्हाडी मिले। एसओ जैतपुर अवनीत मान ने बताया कि होशियार खां, उसके बेटे अंसार, ईशाद, आसीन ने बताया कि शिकोहाबाद के पजैया मोहल्ला निवासी चिराउद्दीन उर्फ पहलवान पुत्र शहाबुद्दीन को वध के लिए बुलाते थे। वध के बाद गोमांस की तस्करी करते थे। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पहलवान को भी गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। टीम में बालिस्टर कुमार, आदेश त्रिपाठी, महेन्द्र सिंह, पंकज कुमार, अजय कुमार, जितेन्द्र सिंह, आमिर आलम शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button