ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

अभी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को उत्तर भारत में अगले हफ्ते से शीतलहर के एक नए दौर के शुरू होने और इससे तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया। वहीं कई राज्यों में सर्दी की स्थिति में कमी आने से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और इसके परिणामस्वरूप तेज सतही हवाओं के कारण पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे की स्थिति में काफी सुधार आया। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह शहर में शीतलहर की वापसी की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में पांच जनवरी से नौ जनवरी तक शीतलहर का दौर रहा जो एक दशक में महीने में सबसे लंबा है। राजस्थान में सीकर के फतेहपुर और चुरू में पांच जनवरी को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस और शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कई दिनों की ठंड और कोहरे के मौसम के बाद चंडीगढ़ में तेज धूप निकली। शहर का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

देशभर के इन शहरों में मौसम का ये रहा हाल
हरियाणा में अंबाला में आठ डिग्री सेल्सियस हिसार में 8.5 डिग्री सेल्सियस करनाल में 8.7 डिग्री सेल्सियस नारनौल में नौ डिग्री सेल्सियस रोहतक में 9.2 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पटियाला में 8.4 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में 8.5 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में नौ डिग्री सेल्सियस और मुक्तसर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मोहाली में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोनमर्ग गुलमर्ग पहलगाम व कश्मीर के अन्य क्षेत्रों में हिमपात
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार दूसरे दिन हिमपात जारी रहा और पूरी घाटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। उन्होंने कहा कि सोनमर्ग गुलमर्ग पहलगाम और कश्मीर के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान हिमपात जारी रहा। कश्मीर के मैदानी क्षेत्र के कई इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। उन्होंने कहा कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी है जबकि घाटी को जम्मू क्षेत्र से जोड़ने वाली वैकल्पिक सड़क मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि कम दृश्यता के कारण यहां श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में कुछ देरी हुई। हालांकि दृश्यता में सुधार के बाद दोपहर में उड़ानों का संचालन बहाल हुआ। मौसम विज्ञान कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में 14 जनवरी से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की कमी की संभावना है। बयान में कहा गया है कि 15 16 और 17 जनवरी को उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण शीतलहर की स्थिति और हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड पंजाब हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button