ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

घटना में एक युवक की मौके पर मौत, मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सहित अन्य घायल, आरोपी को लेकर जा रही थी पुलिस

जबलपुर: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस के टी.आई सचिन कुमार की कार का जबलपुर के भेड़ाघाट के नजदीक शनिवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच एक्सीडेंट हो गया। हादसे में कार के प्राइवेट ड्राइवर विक्की की मौत हो गई। जबकि टी.आई सचिन कुमार, एस.आई दिनेश चौहान सहित हवलदार प्रमोद घायल हो गए। घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों के साथ भेड़ाघाट थाना पुलिस घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में रेफर करवाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गईभेड़ाघाट थाना पुलिस के मुताबिक छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ थाना की पुलिस एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले के आरोपी राकेश को गिरफ्तार करने नीमच आई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पार्टी जब वापस छत्तीसगढ़ लौट रही थी। उसी दौरान मनेन्द्रगढ़ थाना पुलिस की कार शनिवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बी भेड़ाघाट के कूडन गांव के पास पलट गई। बताया जा रहा है कि कार अचानक ही डिवाइडर से टकरा गई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ।जानकारी के मुताबिक हादसे में ड्राइवर आकाश उर्फ विक्की की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि थाना प्रभारी सचिन कुमार, एस.आई दिनेश चौहान और आरोपी राकेश तिवारी सहित अन्य दो लोग भी घायल हुए है । सभी को इलाज के लिए जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसकी पुष्टि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा ने की है।

Related Articles

Back to top button