ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

खंडवा में पुलिस की चलती कार से फरार हो गया सोयाबीन चोर

खंडवा ।    पंधाना पुलिस की हिरासत से फिल्मी स्टाइल में एक सोयाबीन चोर फरार हो गया। भमराड़ी पुल के पास स्पीड ब्रेकर पर जैसी ही गाड़ी धीरे हुई। वह गेट खोलकर भाग गया। चोरी के मामले में पुलिस उसे व उसके दो साथियों को पूछताछ के लिए थाने लेकर जा रही थी। दो साथी गाड़ी के पिछले हिस्से में बैठे होने से वह भाग नही सके। पुलिस अब फरार आरोपित की तलाश का रही है। खालवा पुलिस ने सोयाबीन चोरी करने वाली गैंग के सदस्य धर्मेंद्र पुत्र दूर सिंह, नंदराम पुत्र ओंकार, सुखलाल पुत्र अनार सिंह व नाना पुत्र महारिया बारेला निवासी डहेरिया ( पिपलोद थाना) को गिरफ्तार किया था। पंधाना, शाहपुरा, झिरनिया, चैनपुर, पिपलोद थाने में भी चोरी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। खालवा पुलिस ने सभी आरोपितों को 8 जनवरी को जेल भेज दिया था। शुक्रवार को पंधाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई सोयाबीन चोरी के मामलों में आरोपी नाना, धर्मेंद्र व मनोज से पूछताछ करने के लिए कोर्ट से पुलिस रिमांड लिया था। पंधाना थाना प्रभारी आरपी यादव ने बताया कि तीनों आरोपितों को रात करीब 10 बजे पूछताछ के लिए पंधाना थाने लाया जा रहा था। इस बीच भमराड़ी पुल पर स्पीड ब्रेकर के पास बोलेरो कार की स्पीड जैसे ही कम हुई नाना गेट खोलकर भाग गया। दो आरोपित गाड़ी के पिछले हिस्से में बैठे थे। उनके पास एक पुलिस कर्मी था। इस वजह से वो नही भाग पाए। फरार आरोपित नाना की तलाश की जा रही है। सुबह 10 बजे तक नाना पुलिस के हाथ नहीं आया था।

Related Articles

Back to top button