ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

पंजाब कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे फिलहाल यात्रा रूकी।

नई दिल्ली. पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है. चौधरी शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे. इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा. उन्हें तुरंत विर्क अस्पताल ले जाया गया. लेकिन बचाया नहीं जा सका. चौधरी के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा सस्पेंड कर दी गई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित तमाम बड़े नेता विर्क अस्पताल पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान चौधरी हड़बड़हट में अचानक जमीन पर गिर पड़े. उन्हें एंबुलेंस से फिल्लौर के विर्क अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह और विजय इंदर सिंगला ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया है कि ‘जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.’ बता दें कि संतोख सिंह चौधरी पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जालंधर लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे. चौधरी संतोख सिंह ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button