ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
धार्मिक

नवरात्रि के नौ दिन करें ये उपाय कभी नहीं होगी पैसों की कमी बनी रहेगी बरकत

Navratri 2023: हर साल नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। अगर इन दिनों कुछ खास उपाय कर लिए जाए तो पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है, साथ ही मां दुर्गा का आशीर्वाद भी बना रहता है। ज्योतिष शास्त्र में किचन की कई चीजों का इस्तेमाल समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है। लौंग के कुछ उपाय घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन का आगमन करा सकते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि 14 अक्टूबर से शुरू हो रही है। नवरात्रि के दिनों में लौंग के उपाय करना बहुत फलदायी माना जाता है।

नवरात्रि में किए जाने वाले उपाय

बरकत के लिए

नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए रोजाना एक गुलाब के साथ लौंग का एक जोड़ा चढ़ाएं, इससे घर की सभी परेशानियां दूर हो जाती है और घर में बरकत बनी रहती है।

नकारात्मकता दूर करने के लिए

नवरात्रि के दिनों में घर की नकारात्मकता को दूर करने के लिए रोजाना सुबह लौंग और कपूर का धुआं करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। साथ ही खुशहाली आती है और घर का वातावरण शुद्ध होता है।

सुखी दांपत्य जीवन के लिए

नवरात्रि की अष्टमी तिथि को 3 लौंग लाल कपड़े में बांधकर किसी दुर्गा मंदिर में दान कर दें। इससे पति-पत्नी की संबंधों में मधुरता आती है। इसके साथ ही अष्टमी तिथि को मां महागौरी को गुलाब की पंखुड़ियों के साथ लौंग का एक जोड़ा चढ़ाएं और इसे लाकर अपने बेडरूम में रख लें। दांपत्य जीवन सुखी बना रहेगा।

शादी में आ रही बाधाओं के लिए

अगर किसी जातक की शादी में बाधा आ रही है तो नवरात्रि की अष्टमी तिथि को 4 लौंग के साथ हल्दी की 2 गांठ लेकर अपनी मनोकामना कहें। इसके बाद दुर्गा मां के मंदिर में इसे चढ़ा दें। इससे शादी में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी।

नौकरी के लिए

अगर किसी जातक की नौकरी में बार-बार बाधा आ रही है, तो नवरात्रि की अष्टमी तिथि के दिन घर से बाहर निकलते समय एक लौंग को अपने ऊपर से सात बार घुमाकर उस लौंग को मां की तस्वीर के सामने रख दें, इससे नौकरी के योग बनने लगेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button