मुख्य समाचार
रक्तवीर मानव सेवा समिति जोधपुर के तत्वाधान में चतुर्थ रक्तवीर सम्मान समारोह 21 जनवरी को -कई अतिथि करेंग समारोह मे शिरकत ।
(अशोक कड़वासरा पल्ली, लोहावट) मानव जीवन कल्याण, सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में पिछले लंबे समय से कार्य कर रही रक्तवीर मानव सेवा समिति जोधपुर द्वारा चतुर्थ रक्तवीर सम्मान समारोह व विशाल रक्तदान शिविर 21 जनवरी को जोधपुर में आयोजित होगा! सम्मान समारोह व विशाल रक्तदान शिविर दशनाम भवन, माजीसा की प्याऊ 19 सेक्टर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर में आयोजित होगा! रक्तवीर मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तवीर सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर में कई अतिथि शिरकत करके रक्तवीरों का हौसला अफजाई करेंगे! रक्तदान शिविर को लेकर रक्तवीर मानव सेवा समिति टीम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटी हैं!



