ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

निशातपुरा रेलवे स्टेशन अब स्व कैलाश नारायण सारंग के नाम से जाना जाएगा

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाएगा। शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के पिता, भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व कैलाश नारायण सारंग के नाम पर होगा।
दरअसल आज मप्र विधानसभा में अशासकीय संकल्प प्रस्तुत हुआ। अशासकीय संकल्प आज होशंगाबाद से विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने प्रस्तुत किया। अशासकीय संकल्प सर्वसहमति से पास हो गया है। भोपाल के निशातपुरा रेलवे स्टेशन का नाम भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व कैलाश नारायण सारंग के नाम पर किये जाने के लिए विधानसभा से पास संकल्प को भारत सरकार के पास भेजा जाएगा। स्व कैलाश नारायण सारंग जनसंघ के दौर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ लंबे समय तक काम किया। वे 1990 से 1996 तक राज्यसभा सांसद रहे। इसके साथ वे कायस्थ महासभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग उनके बेटे हैं।

 

Related Articles

Back to top button