ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

अटल प्रोग्रेस वे का नोटिफिकेशन सार्वजनिक करें अफसर: गजराज -मिलऊआ, रंछौरपुरा की किसान पंचायत में उठी मांग, दावे-आपत्तियां कब तक मांगे जाएंगे, यह भी बताए प्रशासन।

मुरैना। अटल प्रोग्रेस वे में बीहड़ों के बजाय किसानों की उपजाऊ जमीन लिए जाने का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को सिकरवारी क्षेत्र के मिलऊआ व रंछोरपुरा गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में किसानों की ओर से पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि अफसरों का तर्क है कि भूमि अधिग्रहण के लिए नोटिफिकेशन किया जा रहा है तो हमारी मांग है कि इसे अफसर सार्वजनिक करें कि कहां से कितनी जमीन ली जा रही है। इसके अलावा किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे की राशि को भी सार्वजनिक किया जाए। यहां बता दें कि किसान पंचायत में किसानों ने स्पष्ट कहा कि अटल प्रोग्रेस वे के लिए जिस तरह से प्रशासन जमीन अधिग्रहीत कर रहा है, वह अन्याय है। क्योंकि किसानों की सहमति के बिना जमीन लेना उनके साथ छलावा है। पहले अफसर यह बताएं कि किस किसान को कितना मुआवजा मिलेगा, मुआवजाधारकों में कौन-कौन लोग शामिल हैं, तभी किसान सहमति देंगे। दूसरा अफसरों का तर्क है कि किसान को जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने से पहले दावे-आपत्ति कर सकेंगे लेकिन अफसरों ने यह अभी तक क्लियर नहीं किया है कि किसान दावे-आपत्ति कब तक और कहां कर सकेंगे। क्योंकि भाजपा के इशारे पर पूरी प्रक्रिया को गोपनीय रखकर किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। किसान पंचायत में पूर्व विधायक महेशदत्त मिश्र, माकपा नेता अशोक तिवारी, उदयवीर सिंह सिकरवार, गजेंद्र सिंह राठौर, चंबल किसान संघर्ष समिति के संयोजक लखन सिंह मिलौआ, उदयभान सिंह परिहार, पुरुषोत्तम दुबे सहित अनेक ग्रामीणजन व किसान मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button