ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

फर्जी खबर दिखाने पर 6 YouTube चैनल को किया बैन

केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6You tube चैनल्स को बैन कर दिया है. यह एक्शन फर्जी खबरों को दिखाने पर हुआ है. सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय के अनुसार ये सभी चैनल गलत खबरों और सूचनाओं का प्रसार कर रहे थे.सरकार ने पिछले महीने ऐसे यूट्यूब चैनल्स को बंद करने की बात कही थी, जिसमें फर्जी खबरों का प्रसार किया जा रहा है. उस समय सरकार ने सरकार ने यूट्यूब से विभिन्न लोक कल्याणकारी पहलों के बारे में झूठे व सनसनीखेज दावे करने और फर्जी खबरें फैलाने के लिए तीन चैनलों पर रोक लगाने के लिए कहा था.

उस समय पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट तीन चैनलों को फर्जी खबरें फैलाने वाला घोषित किया था. एक आधिकारिक सूत्र अनुसार, उस समय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब को तीन चैनलों आज तक लाइव, न्यूज हेडलाइंस और सरकारी अपडेट्स को हटाने का निर्देश दिया था. सरकार ने स्पष्ट किया था कि आज तक लाइव इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़ा हुआ नहीं है.न्यूज हेडलाइन यू-ट्यूब चैनल के एक वीडियो में दावा किया गया था कि मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार चुनाव बैलट पेपर से होंगे. जोकि बिल्कुल निराधार है. इस चैनल के वीडियो में दावा किया गया था कि यूपी की 131 सीटों में दोबारा से चुनाव होगा. जबकि सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कोई मामला कभी आया ही नहीं. ये भी बिल्कुल गलत जानकारी है. इसके अलावा यू-ट्यूब चैनल के एक वीडियो में दावा किया गया था कि चीफ जस्टिस ने पीएम मोदी के खिलाफ कड़ी कारवाई की है और उन्हें दोषी घोषित किया है.

 

Related Articles

Back to top button