ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

पिपलानी में रिटायर्ड कर्मचारी का मर्डर, बेटा बेंगलुरु, बेटी पुणे में, पिता अकेले थे

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के BHEL सेक्टर में 65 वर्षीय रिटायर्ड क्लर्क की हत्या कर दी गई। उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। बेटा बेंगलुरु में जॉब करता है। बेटी पुणे में। पिता घर पर अकेले रहते थे। हत्यारों ने उनके पैर उन्हीं की बनियान से बांध दिए थे। पुलिस का कहना है कि यह लूट और हत्या का मामला है। भेल सेक्टर भोपाल में घर में अकेले बुजुर्गों की हत्या 65 वर्षीय दिलीप मोहेटकर एमपीईबी में क्‍लर्क के पद से सेवानिवृत्‍त थे। पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर के मुताबिक भेल नगर में रहने वाले दिलीप मोहेटकर अकेले रहते थे। वह एमपीईबी से सेवानिवृत्त थे। उनकी पत्नी का कुछ साल पहले स्वर्गवास हो चुका है। उनके एक बेटा मल्टी नेशनल कंपनी में बेंगलुरु में नौकरी करता है। बेटी की पूना में शादी हुई है, उनका एक बच्चा भी है। दरवाजा खुला था, कमरे में डेड बॉडी पड़ी थी दिलीप के बेटे और बेटी दोनों पिता को फोन लगाकर बात करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहे थे। इस पर उनके बेटे ने चाचा सतीश मोहेटकर और पड़ोसियों को उनके घर जाकर पिता को देखने के लिए बोला था। बेटे की सूचना पर जब पड़ोसी और सतीश मोहेटकर उनके घर पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा खुला था और वह अंदर के कमरे में लूहलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे। यह देखकर वे सन्‍न रह गए और उन्‍होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अलमारी खुली मिली और पैर बंधे हुए थे एसीपी गोविंदपुरा आशुतोष तिवारी के मुताबिक पड़ोसियों ने बताया कि दिलीप प्रतिदिन शाम को कालोनी में आसपास टहलने निकलते थे। मंगलवार शाम भी वह रोज की तरह टहलने के बाद वह वापस लौटे और अंदर चले गए। उसके बाद दस बजे उनके पड़ोसी और भाई घर पहुंचे, तब इस हत्या का पता चला। घर का दरवाजो अलमारी खुली मिली और टीवी चल रही थी। उनके आने के बाद मामले में पोस्टमार्टम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button