ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

‘मंत्री रोएं तो मोती हम रोएं तो नौटंकी’

कांगड़ा । केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि ‘मंत्री रोएं तो मोती हम रोएं तो नौटंकी’। इन्हें अब भी बीजेपी की टिकट काटे जाने का मलाल है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र  से निर्दलीय विधायक होशियार सिंह दूसरी बार चुनाव जीते हैं। अब उन्होंने अपना समर्थन सुक्खू सरकार को दिया है। उन्होंने जहां पूर्व सीएम जयराम ठाकुर की जमकर तारीफ की तो वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इन दोनों को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। होशियार सिंह ने जयराम ठाकुर को सच्चा इंसान और कर्मठ नेता भी बताया लेकिन जयराम ठाकुर को चलने ही नहीं दिया गया।

होशियार ने कहा- पीएम से मिले तो सच्चाई बताएंगे
होशियार सिंह ने कहा कि कभी पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिला तो हम सारी सच्चाई बताएंगे कि कौन स्लीपिंग सैल है जो पार्टी को नीचे लगाने में लगे हैं। बीजेपी में निचले स्तर पर स्लीपिंग सैल बैठे हुए हैं जो गलत रिपोर्ट देते रहते हैं। होशियार सिंह ने संगठनात्मक जिला देहरा के बीजेपी अध्यक्ष संजीव शर्मा को भी स्लीपिंग सैल बताया। उन्होंने कहा कि एक जिलाध्यक्ष कैसे एक एमएलए को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर सकता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को 2024 में फिर पीएम बनने के लिए एक-एक सीट जीतना जरूरी होगा इसलिए हिमाचल प्रदेश में बीजेपी क्यों हारी इस पर उन्हें मंथन करने की जरूरत है। होशियार सिंह ने कहा कि कोई भी बीजेपी नेता मेरी तरह सच्चाई नहीं बोल सकता है।

हार की जिम्मेदारी लेते हुए भाजपा प्रभारी दें इस्तीफा
होशियार सिंह ने कहा कि मंत्रियों की हार पर भी मंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कह दिया था कि सभी मंत्री हार रहे हैं। 9 मंत्री हारे मेरा एक पड़ोसी मंत्री बच गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रभारी को भी इस्तीफा देना चाहिए। निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने कहा कि जितने बड़े-बड़े नेता हैं इनको हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

Related Articles

Back to top button