ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

आष्टा अभिभाषक संघ चुनाव में कृपालसिंह ठाकुर 30 मतों से जीतकर अध्यक्ष

। मंगलवार को सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक आष्टा अभिभाषक संघ के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ, दोपहर 3.30 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई और उसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी एमपी शुक्ला ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कृपाल सिंह ठाकुर ने 87 मत प्राप्त कर 30 मतों से विजयी हुए। अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के चुनाव में किसी मतदाता ने दोनों प्रत्याशियों को वोट दे दिया था जिसके कारण 11 मत निरस्त किया गया कुल 145 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मंगलवार 20 जून को 136 अभिभाषकों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। वहीं मतदान के एक दिन पूर्व नौ अभिभाषकों ने अपने मताधिकार का डाक मतपत्र के माध्यम से वोट डाले थे। उपाध्यक्ष पद पर लखनलाल खंडारे, सचिव पद पर कुलदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह मकवाणा विजयी रहे।

निर्वाचन अधिकारी एमपी शुक्ला, सहायक निर्वाचन अधिकारी कुलदीप ठाकुर व जितेंद्र पटेल ने बताया कि सह सचिव, ग्रंथपाल व कार्यकारिणी के पांच सदस्यों को छोड़कर अन्य सभी पदों पर सीधा मुकाबला हुआ था। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वर्तमान अभिभाषक संघ के अध्यक्ष तेजसिंह भाटी को 57 वोट मिले व कृपालसिंह ठाकुर को 87 वोट मिले। एक वोट निरस्त किया गया। अभिभाषक संघ के 145 सदस्यों ने मताधिकार का उपयोग कर शत प्रतिशत मतदान किया। उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार परमार को 53 वोट तथा लखनलाल खंडारे को 92 वोट मिले। सचिव पद पर कुलदीप शर्मा को 75 तथा सीताराम परमार को 70 वोट मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह मकवाणा को 87 वोट तथा सुनील कनेरिया को 57 वोट मिले। एक वोट निरस्त हुआ।

Related Articles

Back to top button