ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

अजय देवगन की ‘मैदान’ की नई रिलीज डेट आई सामने

नया साल शुरू हो चुका है और लोगों को नई-नई फिल्मों का इंतजार है। हालांकि इस साल अभी तक तो कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं रिलीज हुई है। लेकिन आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच में घमासान देखने को मिलने वाला है। लेकिन साल शुरू होते ही सितारों को फिल्मों को लेकर डर सताने लगा है और फिल्मों की डेट पोस्टपोन होने लगी है। इसी क्रम में अजय देवगन की फिल्म मैदान की रिलीज डेट को भी पोस्टपोन कर दिया गया है।

अजय देवगन के लिए साल 2022 अच्छा गुजरा है, क्योंकि उनकी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया है। गंगूबाई काठियाड़ी, आरआरआर और दृश्यम 2 सभी ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। अब 2023 में भी वह अपनी कई फिल्में लेकर तैयार हैं। इस साल उनकी भोला, सिंघम 3 और मैदान सहित कुछ फिल्में रिलीज होगी। अजय देवगन की आने वाली फिल्म मैदान 1952-1962 के बीच भारतीय फुटबॉल के गोल्डन ऐरा पर आधारित है।

मैदान एक अलग जोनर की फिल्म है और रिलीज के साथ ही इसके कलेक्शन में काफी कुछ देखने को मिलेगा। यह तभी संभव हो सकता है जब इसके रिलीज के साथ कोई दूसरी फिल्म ओपनिंग न कर रही हो। इसलिए अजय देवगन ने फिल्म निर्माता से मैदान की रिलीज को मई या जून तक टालने का अनुरोध किया है। इसका कारण यह है कि इन महीनों में हिंदी फिल्मों की रिलीज ज्यादा नहीं होती है।

अब खबर आ रही है कि अजय देवगन ने मैदान की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। मानें तो फरवरी में ही और भी कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। यही वजह है कि अजय नहीं चाहते कि उनकी फिल्म बाकी फिल्मों के बीच सैंडविच बने। यहीं वजह है कि उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने की रिक्वेस्ट की है। अब अजय देवगन की मैदान 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Related Articles

Back to top button