ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

भोपाल अन्ना नगर में भड़की आग, तीन झुग्गियां जलकर खाक।

भोपाल. राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में स्थित अन्ना नगर की एक झुग्गी में शनिवार सुबह आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग सिलेंडर में गैस रिसाव की वजह से लगी. झुग्गी में रह रहे परिवार ने किसी तरह बाहर भागते हुए अपनी जान बचाई. आग तेजी से भड़की और आजू-बाजू की दो झुग्गियों को भी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. फायर अमले द्वारा चार दमकल गाडिय़ों को मौके पर रवाना किया गया. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. गनीमत रही कि इस आग की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई. हालांकि इस आग की वजह से तीनों झुग्गियां और उनमें रखा सामान जलकर खाक हो गया. घटना की सूचना मिलने पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री व नरेला क्षेत्र के विधायक विश्वास सारंग भी मौके पर पहुंचे एवं हालात का जायजा लिया. उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को सर्वे कर जल्द मुआवजा दिए जाने के लिए निर्देशित किया.


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button