ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

एक्ट्रेस बिपाशा बसु के बर्थडे पर पति करण सिंह ग्रोवर ने शेयर किया रोमांटिक पोस्ट

बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री बिपाशा बसु आज 43वां जन्मदिन मना रही हैं। बिपाशा ने साल 2001 में अजनबी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। वहीं, एक्ट्रेस बिपाशा बसु के बर्थडे पर पति करण सिंह ग्रोवर ने उन्हें बेहद दिलकश अंदाज में बर्थडे विश किया।

अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी को जन्मदिन पर विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर प्यारा सा रोमांटिक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरी मोहब्बत, @bipashabasu आपके जीवन का हर एक पल खुशियों से भरा रहे। आपका शोहरत हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती रहे। आपके सभी सपने सच हों। मेरे लिए यह साल का सबसे अच्छा दिन है। जितना मैं कह सकता हूं, आपको उससे कहीं ज्यादा प्यार करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी बेबी लव। तुम मेरे लिए सब कुछ हो।’ करण सिंह के पोस्ट पर बिपाशा ने लिखा, ‘मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा है हमारी बेटी देवी। मुझे इतना प्यार करने के लिए शुक्रिया।

फैंस ने भी दी जन्मदिन की बधाई
अभिनेत्री के जन्मदिन पर उनके फैंस भी लगातार बधाइयां दे रहे हैं। करण के पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो खूबसूरत बिपाशा। आपकी खुशी की कामना करते हैं। अन्य यूजर्स ने भी बिपाशा को जन्मदिन की बधाइयां दीं।

बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर 12 नवंबर 2022 के दिन माता-पिता बने थे। बिपाशा ने अपने और करण के हाथ के साथ-साथ बेटी देवी के पैरों की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘हमारे प्यार और मां के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अब यहां है और वह दिव्य है।’ वहीं, एक इंटरव्यू में बिपाशा ने बताया था कि वह और उनके पति हमेशा से बेटी चाहते थे। वह ईश्वर से प्रार्थना करती थीं कि उन्हें बच्ची का आशीर्वाद मिले।

Related Articles

Back to top button