ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

अहमदाबाद 7 वी मंजिल पर जिंदा आग में जली बेटी

आग में फंसी नाबालिग ने खिड़की के पास आकर जाने बचाने की गुहार भी लगाई। अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में शनिवार को एक 11 मंजिला बिल्डिंग की 7वीं फ्लोर पर भीषण आग लग गई। इस हादसे में 15 साल की लड़की मौत हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही की बालकनी में वह 25 मिनट तक लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सकता। इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। वहीं, परिवार के चार लोगों को बचा लिया गया, उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। सुबह 7:28 बजे की है घटना पुलिस के अनुसार, अहमदाबाद फायर ब्रिगेड को सुबह 7:28 बजे फोन मिला था। इसमें बताया गया कि शाहीबाग स्थित गिरधरनगर सर्किल के पास स्थित ऑर्किड ग्रीन फ्लैट्स की 7वीं मंजिल में आग लग गई। सूचना के बाद एम्बुलेंस समेत दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया। प्राची बालकनी में फंस गई, बाकी लोग अंदर फ्लैट में थे आग लगने के वक्त फ्लैट में पांच लोग थे। चार बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि 15 साल की ​​प्राची कमरे में फंस गई, फिर बालकनी की तरफ चली गई। इस दौरान वह उसने खिड़की के पास आकर जाने बचाने की गुहार भी लगाई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। 100% जल चुकी थी, अस्पताल में मौत चश्मदीदों के मुताबिक, सुबह 8 बजे के करीब बचाव कार्य शुरू हुआ। दमकलकर्मियों की एक टीम 8वीं मंजिल पर पहुंची। वहां से रस्सी बांधकर दो लोग उस बालकनी तक पहुंचे। उन्होंने लड़की को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह 100% जख्मी हो चुकी थी। उसे फौरन सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button