ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

बरेली की दलित लड़की को फुसलाकर ले गया था सादिक, जबरन कराया धर्मांतरण, 11 साल तक बनाकर रखा बंधक, भाई संग मिलकर गैंगरेप, अब गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) जिले में 11 साल पहले जिस 18 साल की दलित लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया था, वह किसी तरह भागकर अपनी मामी के घर पहुंच गई है। यहां लड़की ने अपनी मामी के साथ एसएसपी से मामले की शिकायत की है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर कैंट थाने में 5 लोगों के खिलाफ मारपीट, बंधक बनाने, रेप और धर्मांतरण (Conversion) की धारा में केस दर्ज कर शुक्रवार की रात मुख्य आरोपी सादिक (Accused Sadiq) को गिरफ्तार कर लिया है।

सादिक ने घरवालों संग मिलकर कराया धर्मांतरण

जानकारी के अनुसार, पीड़िता बरेली के कैंट इलाके की रहने वाली है।वह डीजे पर डांस करती थी। इस दौरान लड़की की जान पहचान 11 साल पहले सादिक नाम के युवक से हुई। लड़की ने बताया कि सादिक उसे शादी में एक कार्यक्रम में ले जाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया था। सादिक उसे मेरठ ले गया, जहां उसने भाइयों के साथ मिलकर लड़कर को बंधक बना लिया।

पीड़ित दलित लड़की ने बताया कि यहां सादिक ने एक मौलाना के यहां उसका धर्मांतरण कराया। जब उसने विरोध किया तो बेरहमी से पीटा गया और धमकी दी गई कि अगर किसी भी काम का विरोध किया तो काटकर दफना दिया जाएगा। लड़की का कहना है कि सादिक उसे झूठ बोलकर अपने साथ ले गया था। सादिक, बहन और अन्य लोगों ने मेरा धर्मांतरण कराकर सादिक के साथ जबरन निकाह कराया।

भाई के साथ मिलकर करता था गैंगरेप

पीड़िता ने बताया कि उसे बरेली, मेरठ के लिसाड़ीगेट में किराए के कमरे में रखा गया, जहां सादिक जबरन मेरा शारीरिक शोषण करता था। जब मैं विरोध करती ताे मुझे बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देता। सादिक और उसका भाई जबरन गैंगरेप करते। बाद में सादिक ने अपने एक दोस्त काे भी शामिल कर लिया। पीड़िता ने बताया कि मेरे साथ 11 साल तक धर्म परिवर्तन कराकर गैंगरेप किया।

पीड़िता ने बताया कि सादिक और उसका भाई मुझे घर में बंधक बनाकर यातनाएं देते थे। मैंने बहुत बार चंगुल से छूटने का प्रयास किया, लेकिन जहां भी मैं जाती वह मेरे साथ रहते थे। हर समय जान से मारने की धमकी देते। लड़की ने बताया कि सादिक ने मुझ पर इतने अत्याचार किए हैं कि मैं बता नहीं सकती।

लात और बेल्ट से पीटा जाता था…

लड़की ने बताया कि कई बार मैं रोती और चिल्लाती तो सादिक मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस देता। मैं फर्श पर गिर पड़ती फिर मुझे लात और बेल्ट से पीटा जाता। सादिक मुझे गालियां देता ओर कहता कि तू गैंगरेप के लायक ही है, यही तेरी इज्जत है। पीड़िता सादिक के चंगुल से छूटकर बदांयू में अपनी मामी के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। 5 जनवरी को पीड़िता ने डीआईजी को शिकायत की, जिसके बाद कैंट थाने में केस दर्ज हुआ।

मामले में कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी सादिक को शुक्रवार रात कैंट इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ रेप और अन्य धाराओं में केस दर्ज है। आरोपी को पुलिस शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी सादिक कैंट थाना क्षेत्र के मसीतगंज गोटिया का रहने वाला है। सादिक, उसके भाई और तीन अन्य पर अपहरण, मारपीट, रेप, धर्म परिवर्तन और एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button