ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

 भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर पहुंचने पर कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं आजाद के साथ गए कई स्थानीय नेता 

श्रीनगर । जम्मू और कश्मीर में बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिल सकता है। खबर है कि गुलाम नबी आजाद के साथ कांग्रेस छोड़कर गए कुछ दिग्गज दोबारा कांग्रेस में वापसी करने वाले हैं। राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू और कश्मीर पहुंचने से पहले यह पार्टी के लिए बड़ा फायदेमंद साबित हो सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि साल 2023 में राज्य में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। खबर है कि राज्य के पूर्व उपमुख्यंत्री ताराचंद समेत कई दिग्गज नेता शुक्रवार को कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री पीरजादा मोहम्मद सईद पूर्व विधायक बलवान सिंह और आजाद की डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा भी कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

आजाद के करीबी माने जाने वाले इन दिग्गज नेताओं ने डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी में जाने का फैसला किया था। हालांकि आजाद ने ही तारा चंद बलवान सिंह और पूर्व मंत्री मनोहर लाल शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर कर दिया था। इसके बाद वरिष्ठ वकील और जम्मू और कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एमके भारद्वाज समेत समेत करीब 126 नेताओं ने डीएपी छोड़ दी थी।
संभावना जताई जा रही है कि डॉक्टर मनोहर लाल शर्मा कांग्रेस में शामिल ना हो कर निर्दलीय उम्मीदवार रह सकते हैं। अटकलें लगाई जा रही थीं कि आजाद भी कांग्रेस में दोबारा शामिल हो सकते हैं लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है। वरिष्ठ नेता ने बीते साल अगस्त में करीब 5 दशकों के बाद कांग्रेस को अलविदा कह दिया था।

Related Articles

Back to top button