ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर जिले में हाईवे पर पुलिया से नीचे गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत

बुरहानपुर ।   इंदौर इच्छापुर नेशनल हाईवे में झाझऱ डैम के पास स्थित चोरा नाला की पुलिया से एक पिकअप वाहन नीचे गिर गया। जिससे उसमें सवार दो किसानों और वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 4 अन्य किसान गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान गुरुदास हुकुमचंद और भगवान भाई के रूप में की गई है। वाहन चालक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है, घायल किसानों के नाम प्रकाश कुमार, लोकेश, मुकेश कालू व तारा चंद निवासी जमाती गांव बताए गए हैं। मंडी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संतोष दीक्षित ने बताया कि किसान कृषि उपज मंडी सब्जियां लेकर आ रहे थे। इसी दौरान सोमवार रात करीब 3:30 बजे यह हादसा हो गया।

Related Articles

Back to top button