ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

अवैध निर्माण रोकने गई पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से किया हमला, आई गंभीर चोट..

फतेहपुर । करारी के अर्का फतेहपुर गांव में सोमवार की रात अवैध निर्माण रोकने पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। इस दौरान चौकी इंचार्ज घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मौके पर पहुंच गए। देर रात आरोपित पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया गया। इस घटना से मौके पर खलबली मची रही।

अर्का महावीरपुर निवासी ज्ञानप्रकाश शुक्ला पुत्र राम लखन शुक्ला की भूमि अर्का फतेहपुर में है। इनकी जमीन पर सोमवार की रात नौ बजे अर्का फतेहपुर निवासी संतोष सरोज अवैध निर्माण करा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज हमराही मुकुल चौहान, रामसिंह, सत्य प्रकाश शर्मा और राम नेवाज यादव के साथ रात लगभग नौ बजे मौके पर पहुंच गए। वहां लाठी-डंडे से लैश संतोष सरोज के पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

पुलिस को नहीं मिला बचाव का मौका

अचानक हमले के चलते पुलिस को बचने का अवसर नहीं मिला। लोगों ने ईंट-पत्थर भी चलाने शुरू कर दिए। चौकी इंचार्ज के सिर पर पत्थर लग गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमराहियों को भी हल्की चोटें आईं। सीओ मंझनपुर योगेंद्र कृष्ण नारायण फोर्स के साथ मौके पर पहुंच घटना के बारे में जानकारी हासिल किया।

Related Articles

Back to top button