ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

शहडोल में घना कोहरा, बस और टायरेक्स में टक्कर, एक दर्जन यात्री घायल

शहडोल। जिले के बुढ़ार अनूपपुर मार्ग में मंगलवार तड़के 6.00 बजे एक यात्री बस एवं लोडर टायरेक्स में टक्कर हो गयी। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के पीछे घना कोहरा होना बताया जा रहा है। कोहरे के कारण वाहन चालक काफी नजदीक आने के बावजूद एक-दूसरे वाहन को देख नहीं पाए और वाहनों के बीच सीधी टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार प्रयाग ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 17 पी 0628 बनारस से शहडोल होते हुए अनूपपुर जिले के राजनगर जा रही थी। वहीं दूसरी ओर रेलवे के कार्य मे लगा टायरेक्स विपरीत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान अमलाई थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठे के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने से टक्कर हो गयी। मालूम हो पिछले दो दिनों से जिले में घने कोहरे के साथ साथ शीत लहर का प्रकोप जारी है। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक कोहरे के कारण धुंध छाई रहती है, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button