ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुरैना में विवाह सम्मेलन 21 फरवरी को:अग्रवाल समाज के युवक-युवती 15 जनवरी तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन ।

मुरैना। अग्रवाल महासभा मुरैना समाज का समूहिक विवाह सम्मेलन करेगी। यह आयोजन मुरैना में 21 फरवरी को होगा। इसके लिए सबलगढ़ के अग्रवाल समाज पदाधिकारियों की मीटिंग शुक्रवार को हुई। इसमें अधिक से अधिक जोड़ों का रजिस्ट्रेशन कराने पर चर्चा की। अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने अंचल की इकाइयों से इसमें सहयोग मांगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन अग्रवाल सेवा सदन टीआरपुरम मुरैना में होगा। विवाह के लिए युवक-युवती 15 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। सम्मेलन में सभी व्यवस्थाएं आयोजन समिति की तरफ से रहेगी। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक रमेश गर्ग संरक्षक गिर्राज सिंघल, अध्यक्ष कमलेश बंसल, महामंत्री मनोज सिंहल, महामंत्री सुनील गर्ग, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गोयल एवं अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने सम्मेलन की व्यवस्थाओं के बारे में बताया। बैठक में अध्यक्ष सुरेश चंद गोयल, उपाध्यक्ष राजेश जयपुरिया, कोषाध्यक्ष मनोज इलायची, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सर्राफ, मातादीन बजाज, त्रिलोक चौधरी, दिनेश जाटौला, दिनेश गुप्ता, सुरेश सिंहल आदि मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button