ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

अम्बाह रामलीला में लक्ष्‌मण को लगी शक्ति, हनुमान लाए संजीवनी बूटी..।

मुरैना के अम्बाह में श्रीराम बाटिका में चल रही रामलीला समारोह में पॉचवे दिन लक्ष्‌मण शक्ति लीला का मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरूष शामिल हुए। यह आयोजन महात्मा लोचन दास कला मण्डल द्वारा रामलीला समारोह समिति द्वारा किया जा रहा है। रामलीला में कलाकारों ने लीला का प्रदर्शन करते हुये रामलीला के संयोजक श्रीकृष्ण शर्मा नेताजी अन्तर्राष्टृीय ब्राम्हण समाज अध्यक्ष ने बताया कि, भवगवान श्रीराम वानर सेना को लेकर लंका में प्रवेश करते हैं। जब इसकी जानकारी रावण को लगती है, तो वह युद्ध के लिए घोषणा कर देता है। मगर प्रभु ने रावण को एक और मौका देते हैं और अंगद को रावण के दरबार में दूत बनाकर भेजते हैं। कहते हैं कि आप माता जानकी को प्रभु श्रीराम को लौटा दो और अपना सिर प्रभु के चरणों में झुका कर माफी मांग लो। इतना सुनते ही रावण क्रोधित हो गया सेनापति मेघनाथ और लक्ष्‌मण में घनघोर युद्ध होता है। अंत में मायावी मेघनाथ के शक्ति बाण से लक्ष्‌मण मूर्छित हो जाते हैं। रामलीला में लक्ष्‌मण पर शक्ति का प्रयोग होने से राम दल में हाहाकार मच गया। सुखेन वैद्य को हनुमानजी रामा दल में लेकर आए और सुखेन वैद्य के बताए अनुसार सूर्योदय से पूर्व संजीवनी लाने की बात कही। हनुमानजी संजीवनी लेकर राम दल में पहुंचे। संजीवनी से लक्ष्‌मण की मूर्छा खुलने से रामा दल में खुशी की लहर छा गई। उधर,1 अक्टूबर से आरंभ हुई रामलीला में कलाकारों द्वारा राम वनवास, भरत मिलाप, सीताहरण का शानदार मंचन किया कल के दिन हरिचश्चन्द्र लीला दिखाई जायेगी परसो रावण वध, राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन किया जाएगा रामलीला समारोह समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button