ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

PM Modi की मां हीराबेन के निधन पर सीएम योगी समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक

लखनऊ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी हीराबेन के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती ने भी ट्वीट कर दुख जताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे एक बेटे के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति बताया है। सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल पर हीराबा के निधन पर अपनी शोक संतप्त भावनाएं प्रकट करते हुए कहा कि ‘एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है। मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!’  बता दें कि पीएम मोदी की मां हीरा बेन का निधन शुक्रवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में हो गया। वे 100 वर्ष की थीं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता श्रीमती हीराबेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोक की इस घड़ी में प्रधानमंत्री जी, परिजनों, शुभचिंतकों व समर्थकों को संबल प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button