ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

सीएम ने हटाने को कहा, संभागायुक्त ने निवाड़ी कलेक्टर को छुट्टी पर भेजा, हल्ला मचा तो जारी हुए हटाने के आदेश

भोपाल।  जमीन के नामांतरण में लापरवाही और सरकारी भूमि में हेरफेर की शिकायतों के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर को हटाने के निर्देश बुधवार को दिए थे। उनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई तो हुई नहीं, उल्टा सागर संभाग के आयुक्त मुकेश कुमार शुक्ला ने तरुण भटनागर को अर्जित अवकाश दे दिया। साथ ही जिला पंचायत टीकमगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन को निवाड़ी कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया। हल्ला मचा तो शासन हरकत में आया और गुरुवार शाम तरुण भटनागर को हटाने के आदेश जारी करते हुए डिंडौरी में पदस्थ अपर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को निवाड़ी कलेक्टर बनाया गया। बता दें, मुख्यमंत्री बुधवार को निवाड़ी जिले में गढ़कुंडार महोत्सव में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्हें कलेक्टर के विरुद्ध शिकायतें मिली थीं। शिवराज सिंह ने मंच से ही कलेक्टर और ओरछा के तहसीलदार संदीप शर्मा को हटाने के निर्देश दिए। बुधवार देर रात तक शासन तरुण भटनागर को हटाने के निर्देश जारी नहीं कर पाया। इस दौरान सागर के संभागायुक्त ने नई व्यवस्था कर दी। मुख्यमंत्री के निर्देश के करीब 29 घंटे बाद गुरुवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग ने तरुण भटनागर का तबादला आदेश जारी किया।

Related Articles

Back to top button