ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

आगरा में Corona Virus से संक्रमित पाए जाने के बाद लापता हुआ विदेशी पर्यटक, मचा हड़कंप

आगरा: आगरा में 26 दिसंबर को ताजमहल देखने गया एक विदेशी पर्यटक कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद लापता हो गया है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि वे पर्यटक को ढूंढ नहीं पाए हैं क्योंकि उसने जो संपर्क जानकारियां दी थीं, वे गलत हैं।

श्रीवास्तव ने कहा, “एक पर्यटक 26 दिसंबर को ताजमहल देखने गया था और स्मारक के प्रवेश द्वार पर कोविड-19 परीक्षण के लिए नमूना लिया गया। उसकी आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट में कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हालांकि, पर्यटक द्वारा दिए गए संपर्क नंबर और अन्य विवरण गलत निकला, जिसके बाद से हम उसे ढूंढ नहीं पाए हैं।” उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अब स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू), होटल एसोसिएशनों व अन्य सूत्रों की मदद से पर्यटक की तलाश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आगरा में स्वास्थ्य विभाग पर्यटक के ठिकाने का पता लगाने के लिए कदम उठा रहा है ताकि उसे उचित उपचार दिया जा सके और अन्य लोगों को भी संक्रमण से बचाया जा सके।” श्रीवास्तव ने कहा कि हमने होटल एसोसिएशनों से कहा है कि वे होटलों में ठहरे विदेशी पर्यटकों का विवरण प्रदान करें। पुलिस व एलआईयू से भी मदद ले रहे हैं। इसके अलावा अब से भविष्य के रिकॉर्ड के लिए नमूना संग्रह के समय प्रत्येक विदेशी पर्यटक का पहचान पत्र लिया जाएगा।”

Related Articles

Back to top button