ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

भाजपा ने कांग्रेस को ‘कट्टर पापी परिवार और सबसे भ्रष्ट परिवार बताया 

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी पर कई आरोप लगाए। भाजपा प्रवक्ता भाटिया ने कांग्रेस को ‘कट्टर पापी परिवार’ और ‘भारतीय राजनीति में सबसे भ्रष्ट परिवार’ करार दिया।

भाटिया ने कहा कि राहुल और सोनिया गांधी को अपने दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। जबकि कांग्रेस ने अक्सर दावा किया है कि रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।

भाजपा प्रवक्ता भाटिया ने कहा कि कांग्रेस का काम किसानों की जमीन हड़पना और अपने दामाद रॉबर्ट वाड्रा को सौंपना है। 2008-13 तक राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान 125 बीघा जमीन किसानों से खरीदी गई और 2 लोगों हरिराम और नाथाराम को आवंटित की गई। उन्होंने आगे कहा कि जब राजस्थान में बीजेपी की सरकार आई तब एफआईआर दर्ज की गई।

जब पुलिस और ईडी ने मामले की जांच की तब पता चला कि ये दोनों व्यक्ति मौजूद नहीं हैं और फर्जी हैं। भाटिया ने कहा कि विवादित जमीन को बाद में स्काईलाइन हॉस्पिटैलिटी को बेच दिया गया जिसमें रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां की भागीदार है। भाटिया ने कहा कि भ्रष्ट गांधी परिवार सोचता है यह कानून की पहुंच से बाहर है लेकिन पीएम मोदी की ईमानदारी और जांच एजेंसी के समर्पण से कोई नहीं बच सकता। भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी तब भी किसानों की जमीन हड़प ली गई थी। गौरव भाटिया ने इस दौरान नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले का भी जिक्र किया।

Related Articles

Back to top button